विधायक व वन क्षेत्राधिकारी नें संयुक्त रूप से किया पौधरोपण
अम्बेडकरनगर -- शनिवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के चहोंड़ा शाहपुर में सपा विधायक त्रिभुवन दत्त तथा वन क्षेत्राधिकारी वीके श्रीवास्तव नें संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को पौधे सौंपे गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा विधायक त्रिभुवन दत्त नें कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन,जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा भी प्रभावी ढंग से की जाए,जिससे रोपे गए पौधे संरक्षित हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव तथा संचालन सपा नेता बिंदेश्वरी यादव ने किया।इस मौके पर वन दरोगा सुनील सिंह,दुर्गेश श्रीवास्तव, राजकुमार,कमलेश,सीताराम के अलावा जियालाल यादव,संजय गौतम,चंद्रेश पासवान,बृजेश यादव,इरफान खान,दीपक मांझी, माखनलाल,विशाल माली,सुरेंद्र यादव,कंतराम चौरसिया,जयराम सिंह ग्राम प्रधान सुदर्शन गौतम, वली मोहम्मद,बांकेलाल गौतम, रोशनलाल,मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।