अम्बेडकरनगर। कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत मुख्य रसोईया को बीमारी के बावजूद छुट्टी नहीं दी गई,जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।मुख्य रसोईया द्वारा जब मामले की सूचना परिजनों को दी गई तब परिजनों ने इलाज प्रारंभ कराया।
वही रसोईया के पति ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किया है।मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत मुख्य रसोईया सुमन देवी निवासिनी सिपांह थाना आलापुर की तबीयत बीते चार दिनों से खराब थी। रसोईया के पति ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि वार्डन उमा देवी द्वारा तबीयत खराब होने के बावजूद छुट्टी नहीं दी जा रही थी जिसके चलते उनके पत्नी की हालत और बिगड़ गई।मंगलवार को हालत गंभीर होने पर जब वह पहुंचे तो इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किया है।वार्डन ने नहीं दिया छुट्टी,मुख्य रसोइया की हालत गंभीर
October 17, 2023
0
Tags