अम्बेडकरनगर।कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है,जिसके क्रम में अंबेडकरनगर जिले में अलग-अलग स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक एके सिन्हा के अलावा पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
आलापुर सर्किल में डिप्टी एसपी राम बहादुर सिंह थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बेचू सिंह यादव थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम भ्रमणशील होकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटी हुई है।कल सोमवार को नाग पंचमी पर्व से पहले क्षेत्र में कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।क्षेत्र के अलग-अलग शिव मंदिरों में कांवरियों की टोली दिखी जो कल सुबह जल चढ़कर घर की ओर रवाना होंगे।चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
August 20, 2023
0
Tags