अम्बेडकरनगर।घर में सोई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।मां ने थाने पर तहरीर देकर एक युवक पर पुत्री को अगवा किए जाने का आरोप लगाया है।
जहांगीरगंज के एक गांव निवासिनी अल्पसंख्यक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की रात में वह घर में सोई थी आधी रात के बाद उसकी नींद खुली तो घर से उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मां ने तहरीर में एक युवक पर पुत्री को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से पुत्री को बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक मामले में तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।