शोभाराम यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बधाइयों का तांता
अम्बेडकरनगर।जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के हाजियापुर बनियानी निवासी शोभाराम यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने बताया कि युवा एवं जुझारू प्रवृत्ति के धनी समाजसेवी शोभाराम यादव को उनकी सांगठनिक क्षमता एवं सबको साथ लेकर चलने की रणनीतिक कौशल को देखते हुए अम्बेडकर नगर का जिलाध्यक्ष संगठन में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।उनसे उम्मीद की जाती है कि वे समाज हित में काम करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेंगे।शोभाराम यादव के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव,पूर्व प्रमुख चंद्रप्रकाश यादव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव,पूर्व जिपं सदस्य प्रद्युम्न यादव,सपा नेता मनोज यादव, जिपं सदस्या प्रतिमा यादव,सूरज अहलादे जिपं सदस्य विजय यादव हेमन्त यादव, संजीव यादव,विस अध्यक्ष रवींद्र यादव, भाजपा नेता दिनेश यादव वीरेंद्र यादव सहित अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए शोभाराम यादव को बधाई दी ।