अम्बेडकरनगर। गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।मऊ जाते समय अंबेडकरनगर-आजमगढ़ बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत भाजपा नेता पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह भूमि विकास बैंक के निदेशक जमुना प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक पंकज सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेता पंकज सिंह ने कहा कि मऊ के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जीत मिलेगी तथा विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
August 24, 2023
0
Tags