अंबेडकरनगर।आलापुर विधानसभा क्षेत्र के समुदा गांव निवासी सपा नेता दिनेश यादव देवा को पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दिया है। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने दिनेश यादव देवा को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है,जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
सपा नेता दिनेश यादव को पूर्व सीएम एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है।दो दशक पहले लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति की शुरुआत करनें वाले सपा नेता दिनेश यादव लोहिया वाहिनी में प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं,बाद में पार्टी ने उन्हें छात्र सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। दिनेश यादव मैनपुरी, आजमगढ़ तथा गोरखपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। दिनेश यादव को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद सपा जिला पंचायत सदस्य अश्विनी यादव,पूर्व जिसप अनवर सादात अंसारी, प्रदुम्न यादव,हेमंत यादव,अजीत कैप्टन, बजरंगी,रत्नाकर,रामजीत निषाद, सुरेंद्र निषाद, राधेश्याम गुप्ता, कन्हैयालाल,सौरभ यादव, वेदप्रकाश यादव समेत कई अन्य नेताओं नें बधाई दिया है।वहीं दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद एवं भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपा है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।लोकसभा चुनाव से पहले सपा नें दिनेश देवा को दी बड़ी जिम्मेदारी
February 16, 2024
0
Tags