Type Here to Get Search Results !

चेयरमैन प्रत्याशी तथा आधा दर्जन सभासदों नें थामा भाजपा का दामन

अम्बेडकरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले आलापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कुनबा बढ़ गया।मंगलवार को नगर पंचायत जहांगीरगंज की प्रत्याशी रहीं सीमा सोनकर एवं आधा दर्जन सभासदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बताया कि विकास कार्यों को जनता पसंद कर रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल भाजपा नेता दिनेश पांडे पूर्व विधायक जयराम विमल,अंजू पांडेय,अभिषेक कन्नौजिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, भगवान पांडेय ,महेंद्र वर्मा,अमित गिरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415145202

Below Post Ad