Type Here to Get Search Results !

कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार कर गए मृगेंद्र राम त्रिपाठी

अम्बेडकरनगर। शनिवार को संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह का संचार कर गए।

आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मृगेंद्र राम त्रिपाठी का जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।हुसेनपुर खुर्द बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व विधायक त्रिवेणीराम,अनीता कमल वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल,अरविंद उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय, अमित गिरी,महेंद्र वर्मा,राधेश्याम पांडेय डॉक्टर संजय सिंह विनय पांडे,अवधेश धर द्विवेदी,रामजियावन तिवारी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर गरमजोशी से स्वागत किया।इसके अलावा जहांगीरगंज, आलापुर,रामनगर,इंदईपुर समेत कई अन्य बाजारों में भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।आलापुर विधानसभा क्षेत्र में मृगेंद्र राम त्रिपाठी का एकदिवसीय भ्रमण चर्चा का विषय बना रहा,जिसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415145202

Below Post Ad