अम्बेडकरनगर। अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया हालांकि प्रशासन द्वारा सूझबूझ से काम लिया गया और नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया।
मामला अहिरौली थाना अंतर्गत हृदयपुर गांव से जुड़ा हुआ है।बताया जाता है कि रात में अराजकतत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। शनिवार की सुबह सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बसपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारियों से बात किया।वहीं भीम आर्मी के सुनील चौधरी ने भी प्रतिमा खंडित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग किया। प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकार की मौजूदगी में उक्त स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करवाया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया अम्बेडकर प्रतिमा,प्रशासन ने स्थापित कराई नई मूर्ति
February 17, 2024
0
Tags