अम्बेडकरनगर।आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव से पहले संगठन की मजबूती में जुट जाएं जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को संत कबीर नगर लोक सभा सीट पर विजय श्री दिलाई जा सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर यूथ की टीम तैयार करें जो घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की रीतियों- नीतियों की जानकारी दे सके। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता एवं भ्रष्टाचार का माहौल है,लोकसभा चुनाव से पहले जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी रोकने का काम करेगी। पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव वीके सिंह राजेंद्र कुमार महेंद्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।