अम्बेडकरनगर। सोमवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव देवा के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत सपा नेता दिनेश यादव ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि सपा नेता दिनेश यादव देवा को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इसके उपरांत सोमवार को प्रथम जनपद आगमन पर सपा नेता प्रदुम्न यादव बबलू,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा नेता रामसुरेश यादव, बजरंगी यादव,बिजेंद्र यादव,प्रदीप,हीरेंद्र यादव,हेमंत, शिवशंकर निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से परेशान जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और लोकसभा चुनाव में सपा को भारी सफलता मिलेगी।सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
February 26, 2024
0
Tags