अम्बेडकरनगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अनुमति से अम्बेडकर नगर निवासी एडवोकेट अर्पित वर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अर्पित वर्मा (एडवोकेट) दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है एवं दिल्ली विवि से ही विधि की पढ़ाई पूर्ण कर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकालत कर रहे हैं।इससे पहले भारत देश के सर्वोच्च सदन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संसद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इनके विधिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।वर्तमान में अर्पित वर्मा विकासखंड बसखारी के वार्ड नंबर 73 बढ़ियानी कलां से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।अर्पित वर्मा हमेशा छात्रों, गरीबों,मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष करते हैं समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साईकिल यात्रा में इन्होंने प्रदेश में हजारों किलोमीटर साईकिल चलाया था तथा समय-समय पर चलाए गए अन्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। अर्पित कोराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा,जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव,पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा त्रिभुवन दत्त पूर्व एमएलसी अतहर खां,हीरालाल यादव,जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व प्रमुख विजय वर्मा,शेषकुमार वर्मा,उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी,अखिलेश यादव,संदीप वर्मा,सिद्धार्थ मिश्र,एडवोकेट हैदर अब्बास,प्रद्युम्न यादव,अंकुश पटेल, मो सईम,रामफूल गौतम,निखिल जायसवाल,विनोद कन्नौजिया,संजय गुप्ता, इंद्रदेव मौर्य,विनय चौधरी,प्रकाश चंद्र पटेल,संतोष यादव,रणदीप वर्मा,प्रमोद चौरसरिया,फूलचंद वर्मा,आत्मा मौर्य,मो अहमद, मो परवेज,शिखर वर्मा समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दिया है।अर्पित वर्मा को सपा नें दी बड़ी जिम्मेदारी,बधाइयों का तांता
February 17, 2024
0
Tags