अम्बेडकरनगर।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आलापुर के पदाधिकारियों का मनोनयन एवं निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें विपिन त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष पवन चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारकेश्वर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र मौर्य को मंत्री अरुण कुमार को उप मंत्री अभिषेक यादव को कोषाध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लेखपाल संघ के निर्वाचन अधिकारी रूपेश यादव व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी ने कहा कि संघ के सदस्यों के सहयोग से लेखपालों के हित में आवाज बुलंद करेंगे।विपिन त्रिपाठी एवं पवन चौधरी निर्विरोध निर्वाचित
August 11, 2023
0
Tags